गाँव किसान उन्नयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह संगठन किसान नेता श्री के पी सिंह ठैनुआं जी द्वारा देश के प्रगतिशील किसानों, किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि के लिए सन्देश।

प्रिय देश के प्रगतिशील किसान भाइयों, किसान संगठनों और ग्राम समाज के जागरूक साथियों राम राम, भारत का किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि इस देश की आत्मा है। गांवों की समृद्धि और किसानों की खुशहाली से ही राष्ट्र का भविष्य तय होता है। आज समय की पुकार है कि हम सब एकजुट होकर खेती-किसानी और गांव के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाएं। इसी संकल्प के साथ "गाँव किसान उन्नयन" मोर्चा" की शुरुआत की गई है। यह एक ऐसा मंच है जो देश भर के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान संगठनों को जोड़कर सशक्त और स्वाभिमानी ग्रामीण भारत के निर्माण में जुटेगा। मैं पिछले एक दो वर्ष से लगातार गाँव किसान के महत्वपूर्ण विषयों व मौडलों पर शौध के लिए कृषि एवं ऋषि यात्रा कर रहा था, जिसमें मैंने अपने गाँव किसान के साथियों व प्रबुद्ध जनों से मार्ग दर्शन प्राप्त कर बृज क्षेत्र में "गौ"पाल जन आन्दोलन को जन जागरुकता अभियान के लिए शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे धरती माता का स्वास्थ्य, निराश्रित गौ वंश का समाधान निकल सके। 
#हमारा_उद्देश्य:
हमारा मुख्य उद्देश्य है कि गाँव किसान के उन्नयन के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना, जिसके लिए हम अपनी धरती माता के स्वास्थ्य को सुधारने के साथ साथ, प्रकृति केन्द्रित गाँव का विकास और अपनी परम्परागत गौ आधारित कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं, इसके लिए किसानों को कृषि पद्धतियों का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना व गाँव किसान के विकास के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना व जानकारी किसानों व ग्रामीणों तक पहुँचाना है व वसुधैव कुटुम्बकम् के तहत ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्राकृतिक खेती व कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए श्री अन्न मिलेट्स को बढ़ावा देना है। 

👉किसान की आय, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान बढ़ाना। 

👉प्राकृतिक खेती, श्री अन्न ( मिलेट्स) गौ आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समन्वित खेती को जन आंदोलन बनाना। 

👉मौडल गाँव मिशन के तहत गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना। 

👉किसान परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना। 

👉युवा पीढ़ी को कृषि , कृषि व्यापार और गांव से जोड़ना। 

👉ग्राम स्वराज और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को सशक्त करना। 

👉किसान की आवाज़ को नीति निर्माण में मजबूत करना। 

👉 गाँव में भारतीय संस्कृति के इतिहास, नैतिक शिक्षा, योग व प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना। 

👉 गाँव पर्यटन व ग्रामीण सूक्ष्म व कुटीर उद्यौगों को बढ़ावा देना। 
👉 खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना व खादी के लिए प्रचार प्रसार करना। 

👉 स्वच्छ भारत मिशन के साथ साथ स्वस्थ भारत मिशन को बल देना। 

👉 गाँव में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा देना। 

👉 गाँव, किसानों के उत्पादों का प्रचार प्रसार करना व उनको बाजार उपलब्ध कराने में सहायता करना। 

#प्रमुख_मांगें: 
👉 केन्द्र में किसान आयोग का गठन हो, जिसका अध्यक्ष उत्कृष्ट ईमानदार किसान हो व अलग अलग प्रकार की खेती करने वाले ईमानदार, प्रगतिशील किसान हों और किसानों से ही राय लेकर किसानों के हित से जुड़े फैसले लिए जायें। 
👉 निराश्रित गौवंश की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी योजना व बजट कृषि सैक्टर को दिया जाए। 
👉 केन्द्र सरकार राज्य सरकारों के समन्वय से हर गाँव में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी व सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए डिजिटल तकनीकी से लैस आधुनिक मीडिया सेंटर व भारतीय संस्कृति, योग व प्राकृतिक कृषि व प्राकृतिक खेती के प्रचार प्रसार के लिए व ग्रामीण विकास सर्वेक्षण के लिए गुरूकुल मौडल पर ग्राम विकास अधिकारी की तरह आचार्य की नियुक्ति करे। 

"गाँव किसान उन्नयन मोर्चा" किसी दल, विचारधारा या स्वार्थ का मंच नहीं, बल्कि भारत माता की मिट्टी और अन्नदाता के सम्मान का मंच है व गाँव किसान के उज्जवल भविष्य का मंच है। आइए, एकजुट हों, हाथ में हाथ डालें और गांव तथा किसान के नव निर्माण के इस संकल्प में सहभागी बनें, क्योंकि — जब गांव मजबूत होगा, किसान समृद्ध होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। अतः, मैं देश के प्रत्येक किसान, संगठन, शोधकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता से आह्वान करता हूँ कि आइए, मिलकर इस मिशन से जुड़ें, गांव और किसान को ताकतवर बनाएं, ताकि भारत सच में गांवों में बसता हुआ विकसित राष्ट्र बन सके।

"गांव मजबूत, किसान संपन्न — तभी भारत महान"
जय जवान जय किसान देश महान। 

Regards, 
के पी सिंह ठैनुआं
संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, गाँव किसान उन्नयन मोर्चा
मुख्य संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह
Follow on Twitter/X @kpsinghthainuan
#gaonkisanunnayan #GKU #kpsinghthainuan #KPSingh #KP
गाँव किसान उन्नयन का औफिशियल यूट्यूब चैनल पर वीडियो सन्देश :
https://youtu.be/gHNb5AfEq18?si=pZs9qFucePm8OnAr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गौसेवा, गुरुकुल और ग्लोबल विजन: भारत की पुनर्रचना में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से नया अध्याय लिखते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व महामहिम आचार्य श्री देवव्रत जी

जगन्नाथ पुरी की चाय में घुली मानवता की मिठास : के पी सिंह ठैनुआं

Message from National President, Gaon Kisan Unnayan Shri K.P. Singh Thainuan to Farmers, Farmer's Organizations, Scientists and Socialists for introduction of " Village Farmers Upliftment Front "