गाँव किसान उन्नयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह संगठन किसान नेता श्री के पी सिंह ठैनुआं जी द्वारा देश के प्रगतिशील किसानों, किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि के लिए सन्देश।
प्रिय देश के प्रगतिशील किसान भाइयों, किसान संगठनों और ग्राम समाज के जागरूक साथियों राम राम, भारत का किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि इस देश की आत्मा है। गांवों की समृद्धि और किसानों की खुशहाली से ही राष्ट्र का भविष्य तय होता है। आज समय की पुकार है कि हम सब एकजुट होकर खेती-किसानी और गांव के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाएं। इसी संकल्प के साथ "गाँव किसान उन्नयन" मोर्चा" की शुरुआत की गई है। यह एक ऐसा मंच है जो देश भर के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान संगठनों को जोड़कर सशक्त और स्वाभिमानी ग्रामीण भारत के निर्माण में जुटेगा। मैं पिछले एक दो वर्ष से लगातार गाँव किसान के महत्वपूर्ण विषयों व मौडलों पर शौध के लिए कृषि एवं ऋषि यात्रा कर रहा था, जिसमें मैंने अपने गाँव किसान के साथियों व प्रबुद्ध जनों से मार्ग दर्शन प्राप्त कर बृज क्षेत्र में "गौ"पाल जन आन्दोलन को जन जागरुकता अभियान के लिए शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे धरती माता का स्वास्थ्य, निराश्रित गौ वंश का समाधान निकल सके। #हमारा_उद्देश्य: हमारा मुख्य उद्देश्य है कि गाँव किसान के उ...